शहर

Unnao News: स्कूल में प्रिंसिपल करवा रही थी फेशियल, टीचर ने बनाया वीडियो तो दांतों से काटा हाथ

यूपी के उन्नाव में एक स्कूल की प्रिंसिपल फेशियल करवा रही थी, जब सहायक शिक्षिका ने इसका वीडियो बनाया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके हाथों को दांत से काट लिया।

Image

स्कूल टीचर करवा रही थी फेशियल।

Photo : Twitter

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव के एक स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। उन्नाव के बीघापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय दादा मऊ में स्कूल की प्रिंसिपल शिक्षण कार्यों के बदले खूबसूरत दिखने के लिए फेशियल करवा रही थी। जब सहायक शिक्षिका ने इसका वीडियो बनाया, तो प्रिंसिपल को ये हरकत नागवार गुजरी और प्रिंसिपल ने सहायक शिक्षिका के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान प्रिंसिपल ने सहायक शिक्षिका के हाथों को दांत से काटकर उसे घायल कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

घटना का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल मैडम स्कूल का काम छोड़कर किचन में फेशियल करवा रही थी, तभी सहायक शिक्षिका वीडियो बनाते हुए वहां पहुंचती है, जिसके बाद प्रिंसिपल मैडम सहायक शिक्षिका के ऊपर झपटती है। वहीं, दूसरे वीडियो में सहायक शिक्षिका रोते हुए बाहर निकलती हैं और वह अपने हाथों पर दांते से काटे हुए जख्म दिखा रही हैं। जिसमें पता चलता है कि उनके दोनों हाथों को दांत से काटा गया है।

घटना पर पुलिस ने लिया संज्ञान

वहीं, इस मामले में उन्नाव पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने बताया कि 18 अप्रैल को बीघापुर दादा मऊ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की सहायक शिक्षिका द्वारा थाने में सूचना दी गई कि स्कूल की प्रिंसिपल विद्यालय में अपना फेशियल करवा रही थी। पुलिस ने बताया कि सहायक शिक्षिका ने जब मना किया तो प्रिंसिपल ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि थाना बीघापुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article