MP में अनोखी विदाई! लाडली पोती को हेलीकॉप्टर से किया विदा, दूल्हे ने पूरी की दादी सास की ख्वाहिश

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से देखने को मिली। दरअसल दुल्हन की दादी अपनी नाजो से पली पोती को हेलीकॉप्टर में विदा करना चाहती थी। उनकी इस इच्छा को दूल्हे ने पूरा भी कर दिखाया।

MP News: भारत में आपने अनोखी शादियों के बारे देखा या सुना होगा। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के रतलाम से भी आया है। जहां दूल्हे ने हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन की विदाई कराई। दरअसल यह अनोखी ख्वाहिश दुल्हन की दादी की थी, जो अपनी पोती को हेलीकॉप्टर से विदा करना चाहती थी। उनकी इस ख्वाहिश का सम्मान करते हुए दूल्हे ने इसे पूरा भी किया। दूल्हा हेलीकॉप्टर किराए पर लेकर आया और उसे खेत में लैंड कराया गया। जिसके बाद दुल्हन की विदाई इसी हेलीकॉप्टर में की गई।

MP wedding

मध्य प्रदेश की अनोखी शादी

रिश्ता तय होने के बाद पता चली दादी की इच्छा

यह पूरा मामला रतलाम के नामली का है, जहां चेतना कुंवर की शादी धार जिले के रविराज सिंह से तय की गई। शादी तय होने के बाद रविराज सिंह को पता चला कि उसकी दादी सास अपनी लाडली पोती को हेलीकॉप्टर से विदा करना चाहती हैं। जिसके बाद दूल्हा भी अपनी दादी सास की इस इच्छा को पूरा करने में जुट गया। दोनों परिवार ने इसके लिए योजना बनाई और सारी तैयारियों की जिम्मेदारी लड़की के परिवार वालों ने ले ली।

End of Feed