शहर

ओडिशा में 80 हजार करोड़ से अधिक की सात परियोजनाओं को मंजूरी, 25 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में कई हजार करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से राज्य में करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। ये परियोजनाएं खुर्दा, जगतसिंहपुर, झारसुगुड़ा, गंजम और भद्रक जिलों में हैं।

Image

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक।

Photo : Twitter

Odisha News: ओडिशा सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में 80,125 करोड़ रुपये के निवेश वाली सात प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय मंजूरी प्राधिकरण (एचएलसीए) की बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

करीब 25 हजार लोगों को रोजगार

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से इस्पात, हरित ऊर्जा, दवा और रसायन सहित विभिन्न क्षेत्रों में 24,552 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

इन जगहों पर परियोजनाओं को मंजूरी

उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं खुर्दा, जगतसिंहपुर, झारसुगुड़ा, गंजम और भद्रक जिलों में हैं। इनमें ग्रैन्यूल्स लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, ग्रैन्यूल्स सीजेडआरओ प्राइवेट लिमिटेड, ईजी सोलविन हाइब्रिड प्राइवेट लिमिटेड, एसीएमई ग्रीनटेक ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड, वारी क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, एक्शन इस्पात और ओएफबी टेक प्राइवेट लिमिटेड की परियोजनाएं शामिल हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article