शहर

कुवैत एयरपोर्ट हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद की मौत, भांजी की शादी में आने से पहले उजड़ गया परिवार

कुवैत एयरपोर्ट पर हुए हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद की मौत हो गई। वह अपनी भांजी की शादी में शामिल होने भारत आ रहा था। परिवार ने अहमद के पार्थिव शरीर उज्जैन लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है।

Image

कुवैत एयरपोर्ट हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद की मौत

Photo : Times Now Digital

Ujjain News: ईरान और कुवैत के बीच बढ़ते तनाव के बीच कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में उज्जैन निवासी मंजूर अहमद की मौत हो गई। वह अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए उज्जैन लौट रहा था। इस दुखद खबर के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है। अहमद के पार्थिव शरीर को कुवैत से अहमदाबाद लाया जा रहा है। जिसके बाद उज्जैन लाने के लिए परिवार ने सरकार से मदद मांगी है।

30 सालों से कुवैत में कर रहा था काम

जानकारी के अनुसार मंजूर अहमद पिछले करीब 30 सालों से कुवैत में रह रहा था, जहां वह टेलरिंग का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। मंजूर समय-समय पर अपने गृह नगर उज्जैन भी आता रहता था। इस बार वह अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए भारत लौट रहा था। लेकिन रास्ते में इस हमले में उसकी जान चली गई।

महाकालेश्वर मंदिर विस्तार प्रोजेक्ट में छिन गया था घर

बताया जा रहा है कि कुवैत एयरपोर्ट पर हुए हमले के दौरान मंजूर अहमद इसकी चपेट में आ गए, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मंजूर ने जीवनभर संघर्ष किया। महाकालेश्वर मंदिर विस्तार परियोजना के दौरान उसका पुराना घर भी टूट गया था, जिसके बाद उसने मेहनत कर बड़ी मुश्किल से राज रॉयल कॉलोनी में नया घर बनाया था।

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने मंजूर अहमद के पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दूतावास की मदद से शव को हवाई मार्ग के जरिए गुजरात के अहमदाबाद लाया जा रहा है। हालांकि आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के सामने अब पार्थिव शरीर को अहमदाबाद से उज्जैन लाने की चुनौती बनी हुई है।

परिवार ने सरकार से मांगी मदद

परिजनों ने मध्य प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि उन्हें अहमदाबाद से उज्जैन तक एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए, ताकि मंजूर अहमद का पार्थिव शरीर उसके घर उज्जैन लाया जा सके और पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जा सके। परिवार अब सरकार की सहायता का इंतजार कर रहा है। उस

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article