शहर

Karnataka News: बीदर SBI ब्रांच में फिल्मी स्टाइल में डकैती की कोशिश, सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही मचा बवाल

कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच के बाहर कैश वैन से एटीएम मशीन में कैश लोड किया जा रहा था, तभी दो बदमाश आए और कैश बॉक्स लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Karnataka News: कर्नाटक के बीदर जिले के कोर्ट परिसर के पीछे बने एसबीआई बैंक ब्रांच के बाहर दो बदमाशों द्वारा फिल्मी स्टाइल में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया है। लूट की इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब कैश वैन से एटीएम मशीन में कैश को लोड किया जा रहा था। कैश को लोड करने के दौरान दो लोग बाइक पर आए और कैश वैन में सवार लोगों पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया। कई राउंड की फायरिंग करने के बाद आरोपी वैन के कैश बॉक्स से पैसे लूटकर फरार हो गए। लूट की ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article