शहर

बंदूक की नोक पर पुलिसकर्मियों से बाइक लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी में खुद पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं है। बता दें कि बंदूक की नोक पर दो बदमाशों ने पुलिसकर्मियों से उनकी मोटरसाइकिल ही लूट ली। हालांकि, दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ नॉर्थ डिस्ट्रिक टीम ने मुठभेड़ के बाद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

Image

दिल्ली पुलिस

Photo : iStock

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी में खुद पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं है। बता दें कि बंदूक की नोक पर दो बदमाशों ने पुलिसकर्मियों से उनकी मोटरसाइकिल ही लूट ली। हालांकि, दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट टीम ने मुठभेड़ के बाद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी नॉर्थ राजा बंठिया ने बताया कि दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल से बंदूक की नोक पर सरकारी मोटरसाइकिल लूटने के मामले में वांछित दो बदमाशों को स्पेशल स्टाफ नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कृष्णा उर्फ किशन और इंतजार के तौर पर हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बदमाशों को 27/28 फरवरी की रात तिमारपुर इलाके में स्पेशल स्टाफ टीम के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article