Muzaffarnagar Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर जताई जा रही है। होली के मौके पर मुजफ्फरनगर के भोपा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिसकी वजह से कार में आग लग गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर एक्सीडेंट
इलाके में मची सनसनी
इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है। खुशियां के त्योहार में मातम पसर गया। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और आंसू हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रहे। बताया जा रहा है कि कार में लगी सीएनजी में टक्कर के बाद आग लग गई जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हुआ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार सवार होली मिलन समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और यह भयावह दुर्घटना घटी।
भोपा मुजफ्फरनगर सीओ संत प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि मृतकों की पहचान राजू और मेनपाल के तौर पर हुई है, जबकि संजीव की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जलती कार में बड़ी मसक्कत के बाद काबू पाया गया।
