अलीगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड, दो कुख्यात अपराधी ढेर

ये दोनों बदमाश रज़ा मोहम्मद जो हापुड़ का रहने वाला, 50 हजार रुपये का इनामी, 40 मुकदमे दर्ज, जिनमें गैंगस्टर एक्ट और 28 लूट के केस शामिल थे।

अलीगढ़ के ग्रामीण इलाकों में पिछले एक हफ्ते से बढ़ रही महिलाओं के खिलाफ लूट की घटनाओं ने इलाके में दहशत फैला रखी थी। तमंचे के बल पर निर्दोष महिलाओं से चेन, कुंडल और नकद लूटने वाले बदमाशों का आतंक खत्म करने के लिए पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया। दो बदमाश पिछले एक हफ्ते से बाइक पर निकलते थे और खेतों में कर काम कर रही महिलाओं से चैन कुंडल इत्यादि लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। अलीगढ़ के कई थाना क्षेत्र में उन्होंने इस तरह की घटनाएं की। आज भी खैर क्षेत्र में उनका पुलिस से सामना हो गया और पुलिस से बचने के लिए वह अतरौली क्षेत्र की तरफ भागे। वहां भी उन्होंने एक घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस और उनके बीच मुठभेड़ हो गई। अंतरौली थाना क्षेत्र के आम के बाग में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बहुचर्चित अपराधियों को मार गिराया।

Police Encounter in Aligarh

अलीगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड

ये दोनों बदमाश रज़ा मोहम्मद जो हापुड़ का रहने वाला, 50 हजार रुपये का इनामी, 40 मुकदमे दर्ज, जिनमें गैंगस्टर एक्ट और 28 लूट के केस शामिल हैं। व दूसरा बदमाश मुबीन कोतवाली देहात, बुलंदशहर का निवासी, 50 हजार रुपये का इनामी, 27 मुकदमे दर्ज, जिनमें 18 लूट के मुकदमे हैं। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पुष्टि की कि ये दोनों अपराधी पिछले सात दिनों से अलीगढ़ के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय थे। उनका तरीका एक जैसा था अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर तमंचा दिखाकर उनकी कीमती चीजें लूटना।

End of Feed