Crime News: जौनपुर में बारातियों से विवाद के बीच दो भाइयों की चाकू मारकर हत्‍या, छह आरोपी गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 29, 2023, 10:16 AM IST

Crime News: जौनपुर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां पर बारातियों के साथ विवाद के बीच दो भाइयों की हत्‍या कर दी गई। हत्‍या के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Crime News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खेतासराय क्षेत्र में मंगलवार देर रात बारातियों के साथ कथित विवाद में दो सगे भाइयों की चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शाहगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात लगभग 11 बजे खेतासराय थाना क्षेत्र के खेतासराय कस्बे में एक बारात आई थी। पास में ही दुर्गा मंदिर के नजदीक अजय प्रजापति (23) और उसके सगे भाई अंकित प्रजापति (20) ने चाउमीन की दुकान लगाई थी।

​murder in jaunpur, jaunpur murder case, murder in uttar pradesh, up murder news, up crime news

जौनपुर में मर्डर। (सांकेतिक फोटो)

उन्होंने बताया कि कुछ बाराती उनकी दुकान के पास शराब पीने आए, इस दौरान अजय और अंकित का बारातियों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर कुछ लोगों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। तोदी ने बताया कि घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उनकी तलाश शुरू की गई। तोदी ने बताया कि पुलिस ने पांच घंटे के अंदर ही सभी छह आरोपियों को मनेछा मंदिर के पीछे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed