चंडीगढ़ में नाइटक्लब के पास दो धमाके, इलाके में मचा हड़कंप; मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

​​​​चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में दो नाइटक्लब के पास मंगलवार सुबह करीब 4 बजे दो विस्फोट हुए। माना जा रहा है कि ये विस्फोट देसी बमों के कारण हुए। रिपोर्ट के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने सुबह-सुबह बम फेंका। चंडीगढ़ पुलिस की फोरेंसिक टीम फिलहाल घटना की जांच कर रही है। धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित दो नाइट क्लबों के पास मंगलवार तड़के करीब चार बजे दो जोरदार धमाके हुए हैं। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये धमाके देसी बमों से किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दो अज्ञात बाइक सवारों ने सुबह तड़के इन नाइट क्लबों के पास संदिग्ध विस्फोटक फेंके।

chndigarh blast

घटनास्थल की तस्वीर।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेर लिया गया है। फोरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है, जो सबूत जुटाने में जुटी हुई हैं। फिलहाल, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

End of Feed