शहर

ट्विशा शर्मा केस में जांच तेज, गिरिबाला सिंह के घर पहुंची CBI टीम; भोपाल में बनाएगी कैंप ऑफिस

ट्विशा शर्मा केस में हाईकोर्ट द्वारा गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द होने के बाद CBI ने जांच तेज कर दी है। गुरुवार को सीबीआई टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। एजेंसी अब भोपाल में कैंप ऑफिस बनाने की तैयारी कर रही है, जहां केस से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य सुरक्षित रखे जा सकें।

Image

giribala singh.

Photo : PTI

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में CBI ने अपनी जांच तेज कर दी है। हाईकोर्ट से ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द होने के बाद जांच एजेंसी की सक्रियता और बढ़ गई है। गुरुवार को सीबीआई की एक टीम गिरिबाला सिंह के आवास पर पहुंची है। टीम उनसे पूछताछ कर सकती है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एजेंसी उन्हें नोटिस देने पहुंची है या फिर पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाने की तैयारी में है। ट्विशा के पति समर्थ सिंह को पहले ही सीबीआई हिरासत में लिया जा चुका है। सीबीआई अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच करने के लिए भोपाल में एक अस्थायी कैंप ऑफिस भी बनाएगी।

CBI ने भोपाल पुलिस कमिश्नरेट से मांगी जगह

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने भोपाल पुलिस कमिश्नरेट को पत्र लिखकर कैंप ऑफिस बनाने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। एजेंसी ने साफ कहा है कि जांच से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज, साक्ष्य और केस रिकॉर्ड को महफूज रखने के लिए एक सुरक्षित और नियंत्रित दफ्तर की जरूरत है, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए।

कॉल डिटेल्स खंगालेगी सीबीआई

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, इस ट्विशा शर्मा केस से जुड़े मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और टावर लोकेशन सुरक्षित रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को पत्र भेजे गए हैं। एजेंसी ने उनसे 12 मई से 20 मई के बीच की कॉल डिटेल मांगी है, जिसकी रिपोर्ट जल्द मिलने की संभावना है।

12 मई को भोपाल में हुई ट्विशा की संदिग्ध मौत

पूर्व मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया ता। इस मामले की जांच अब सीबीआई के हाथों में है। एजेंसी ने मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को दोबारा दर्ज करते हुए ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया है। मामले को लेकर सीबीआई गहराई से जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article