ट्विशा के आखिरी पलों को रिक्रिएट करेगी CBI, ‘टनल व्यू’ से खुलेगा ट्विशा डेथ मिस्ट्री का राज!

ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई जांच तेज करते हुए ‘टनल व्यू’ के जरिए आखिरी पलों का वर्चुअल रीक्रिएशन कर रही है। एजेंसी CCTV, मोबाइल डेटा, CDR और फोरेंसिक मैपिंग से ट्विशा की अंतिम गतिविधियों की टाइमलाइन बना रही है।

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई फिर से ट्विशा के आखिरी पलों को रिक्रिएट करने की योजना बना रही है। इसके लिए कटारा हिल्स स्थित आवास का वर्चुअल ‘टनल व्यू’ तैयार किया है। इस डिजिटल सिस्टम के माध्यम से एजेंसी ट्विशा के अंतिम घंटों की गतिविधियों को मिनट-टू-मिनट रीक्रिएट कर रही है, ताकि घटना से पहले और बाद के हर घटनाक्रम की स्पष्ट टाइमलाइन का पता चल सके।

Twisha sharma

ट्विशा शर्मा की फाइल फोटो

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई जांच अधिकारी (IO) सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन डेटा, वाई-फाई लॉग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और कमरों की फोरेंसिक मैपिंग को मिलाकर घर का पूरा वर्चुअल वॉकथ्रू तैयार कर रहे हैं। यह मॉडल तीन मंजिलों पर ट्विशा की आखिरी ज्ञात गतिविधियों को विजुअली ट्रैक करने में सक्षम होगा, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि घटना के समय कौन कहां मौजूद था और किसने किस क्षेत्र में प्रवेश या निकास किया।

End of Feed