शहर

हिमाचल के बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को उड़ाया, हादसे में एक की मौत; दो टुकड़ों में बंटा शरीर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में ट्रक ने कई कारों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई और उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bilaspur Accident: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में टोल प्लाजा पर पर्चियां लेने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने खड़े पांच वाहनों को बुरी तरह से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दो टुकड़ों में बंटा शरीर

हादसा इतना भीषण था कि मृतक का शरीर दो टुकड़ों में कट गया और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कीरतपुर साहिब प्रशासन और बिलासपुर जिले से संबंधित प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। घायलों को गाड़ियों से निकालकर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

कई कारों को मारी टक्कर

इस घटना के संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक ट्रक काफी तेजी से आ रहा था, जिसने एक या दो नहीं, बल्कि कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते यह भयावह हादसा हुआ है। इससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त भी हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमारे साथ कई छोटे बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को कुछ हुआ नहीं। सब ठीक हैं। लेकिन यह हादसा बहुत भीषण था। फिलहाल, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है, जो कि जांच प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

छत्तीसगढ़ में टला बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को मारी जोरदार टक्कर

छत्तीसगढ़ में टला बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को मारी जोरदार टक्कर

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका