मध्य प्रदेश में बाढ़ का सैलाब, घर ही बने श्मशान! घाट नहीं दरवाजे पर जल रहीं चिताएं

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से लोगों को बुरा हाल है। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार करना पड़ रहा है। इतना ही लगातार हो रही बारिश के कारण श्मशान घाट तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। घर के बाहार ही अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं-

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर नदी नालों पर पानी होने के कारण लोग ट्यूब आदि का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। बारिश के कारण लोगों को कहीं आने-जाने परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, यहां बारिश से ऐसा हालात हो गए हैं कि लोगों को अंतिम संस्कार तक में भी दिक्कत आ रही है। राज्य में बीते एक सप्ताह से सामान्य से भारी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते जल स्रोतों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

mp

एपमी में बारिश का कहर ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

जान जोखिम में डाल नदी पार कर रहे लोग

End of Feed