शहर

Trail Run: बादलों को चीरते हुए Chenab Bridge पर दौड़ी ट्रेन, देखने वाले देखते रह गए अद्भुत नजारे

जम्मू कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर ट्रेन का ट्रायल रन किया गया, जो सफल रहा। जल्द ही इस ब्रिज पर ट्रेन सेवा की शुरुआत होगी।

Image

चिनाब ब्रिज पर ट्रायल रन।

Photo : ANI

Trail Run on Chenab Bridge: जम्मू कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर ट्रेन ने रफ्तार भरी है। इस ट्रेन में लोग भी सवार थे और ट्रेन बादलों को चीरते हुए आगे बढ़ी। दरअसल, भारतीय रेलवे ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल-चिनाब रेल ब्रिज पर ट्रायल रन किया, जो पूरी तरह से सफल रहा। यह पुल रामबन जिले के संगलदान और रियासी के बीच बनाया गया है। इस लाइन पर रेल सेवाएं जल्द ही शुरू होंगी। इससे पहले भी इस पर ट्रायल रन किया गया था। हालांकि, उस वक्त सिर्फ इंजन के साथ ही ट्रायल रन किया गया था।

कहा जा रहा दुनिया का 'आठवां अजूबा'

बता दें कि यह रेलवे ब्रिज दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल है। यही वजह है कि इसे दुनिया का आठवां अजूबा भी कहा जाता है। इससे पहले 16 जून को पहली बार ट्रेन का ट्रायल किया गया था, जिसका वीडियो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया था। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि संगलदान से रियासी के बीच पहली ट्रायल ट्रेन।

दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज का निर्माण उधमपुरा श्रीनगर बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट के तहत हुआ है और इस साल के अंत तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की उम्मीद है। इससे पहले फरवरी, 2024 में पीएम मोदी ने उधमपुरा श्रीनगर बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था।

भूकंप का असर भी होगा बेअसर

अगर चिनाब रेलवे ब्रिज पर खर्च की बात करें तो इसे बनाने में 1486 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके निर्माण में 30 हजार मीट्रिक टन स्टील का उपयोग हुआ है। यह इतना मजबूत है 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा का भी कुछ असर नहीं पड़ेगा। साथ ही यह भूकंप रोधी भी है और कई चीजों को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण किया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article