शहर

Nawada: तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे 3 युवक बने हादसे का शिकार, बिजली के खंभे से टकराई बेकाबू बाइक

बिहार के नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। ये सभी अपने गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Image

नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा

Nawada Bike Accident: बिहार के नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जिसमें बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, ये सभी लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, गया जिले के रिऊला गांव के तीन युवक मोटरसाइकिल पर अकबरपुर प्रखंड के महोगया गांव में होने वाले तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कटघर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के खंभे से टकरा गई।

देर रात हुआ था हादसा

मृतकों की पहचान गया जिले के रिऊला गांव निवासी सुनील चौधरी के पुत्र सोनू कुमार उर्फ भोला चौधरी, विजय चौधरी के पुत्र प्रताप कुमार उर्फ विकास कुमार और राजेश मांझी के पुत्र इंद्र मांझी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीतामढ़ी थाना प्रभारी हरेंद्र यादव ने रविवार को बताया कि यह हादसा शनिवार की देर रात हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

परिजनों और गांव में पसरा मातम

इस हादसे की जानकारी तुरंत मृतकों के परिजनों को दे दी गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल युवकों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिजली के खंभे से टकराने के बाद तीनों की जान चली गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article