Baghpat News: बागपत के लूम्ब गांव में एक दुखद घटना घटी, जब 17 वर्षीय किशोर मनोज के ऊपर एक सांप रेंगता हुआ देखा गया। ईलाज के लिए ले जाते समय, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मनोज स्थानीय रेस्टोरेंट में काम करता था। ये घटना छपरौली थाना क्षेत्र के लूम्ब गांव में हुई। ये हादसा सीसीटीवी में भी कैद हुआ।
सांप ने छीनी किशोर की जिंदगी
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि युवक चारपाई पर सो रहा था, जब अचानक एक सांप रेंगता हुआ उसके पास आ गया। युवक घबराकर जाग जाता है और चारों ओर देखने के बाद बिस्तर पर सांप देखता है। घबराहट में वो तुरंत कमरे से बाहर निकल जाता है। दुर्भाग्यवश, इलाज के लिए ले जाते समय, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
