शहर

Tamil Nadu के तूतीकोरिन में कुएं में गिरी वैन, 5 लोगों की मौत

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में अनियंत्रित कार के कुएं में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। सभी कोयंबटूर से एक चर्च कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में आठ लोगों को ले जा रही एक वैन के सड़क किनारे कुएं में गिर जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन के कुएं में गिरने के बाद तीन लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। बताया कि यह घटना जिले में सथानकुलम के पास हुई, जब वे कोयंबटूर से एक चर्च कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि मीरानकुलम गांव के पास चालक ने वैन पर से नियंत्रण खो दिया और यह सड़क किनारे एक कुएं में गिर गया। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया और अनुग्रह राशि की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने पीड़ितों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article