शहर

जम्मू में अचानक आसमान पड़ा काला, दुर्लभ घटना से भयभीत लोग; पंजाब में भी हुआ था ऐसा

जम्मू के अखनूर में आया बवंडर इस क्षेत्र के लिए एक अत्यंत दुर्लभ घटना है, हालांकि पिछले साल पंजाब के कई हिस्सों में इसी तरह की घटनाएं देखी गई थीं। यह आंधी-तूफान से उत्पन्न एक तेज हवा के झोंके के रूप में शुरू हुआ जो जल्दी ही बवंडर में परिवर्तित हो गया।

Image

अखनूर में बवंडर से लोग भयभीत (फोटो-ट्विटर)

जम्मू के अखनूर इलाके में शनिवार शाम को बवंडर आने की खबर मिली, जिससे निवासी भयभीत और चिंतित हो गए। जम्मू-कश्मीर मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने पुष्टि की कि यह दुर्लभ घटना खुले मैदान में लगभग 10 मिनट तक चली। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब लोगों ने हवा का घूमता हुआ बवंडर देखा। कई लोग तुरंत घरों के अंदर भागे या सुरक्षित जगहों की ओर चले गए। लोगों ने बताया कि उन्होंने ऐसा नज़ारा पहले कभी नहीं देखा था। चिंतित निवासियों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में बवंडर को दिखाया गया है।

डॉ. अहमद ने ’पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए इसपर जोर दिया कि यह बवंडर इस क्षेत्र के लिए एक अत्यंत दुर्लभ घटना है, हालांकि पिछले साल पंजाब के कई हिस्सों में इसी तरह की घटनाएं देखी गई थीं। उन्होंने कहा, "यह आंधी-तूफान से उत्पन्न एक तेज हवा के झोंके के रूप में शुरू हुआ जो जल्दी ही बवंडर में परिवर्तित हो गया।

क्षितिज पर दिखा इंद्रधनुष

अधिकारियों ने बताया कि मौसम की स्थिति में अचानक बदलाव आया, दिन में पहले आसमान साफ रहने के बाद शाम करीब 4.45 बजे काले बादल छा गए, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न स्थानों पर मध्यम वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। बाद में, बारिश कम होने पर शहर के क्षितिज पर एक इंद्रधनुष दिखाई दिया।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा है

मौसम विभाग ने बतााय कि एक कमजोर नए पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 3 दिन जम्मू-कश्मीर के घाटी इलाकों में दिखाई देगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां हो सकती हैं। फिलहाल, राज्य के घाटी वाले भागों पर सर्दी का एहसास होगा। 16, 17 अप्रैल को मौसम करवट लेगा और आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें