रहने के लिहाज से भारत के 10 सबसे अच्छे स्मार्ट शहर, जो बदल रहे शहरी जीवन की परिभाषा

अगर आपका शहर भारत के टॉप 10 स्मार्ट सिटी में से एक है, तो आप भाग्यशाली नागरिक हैं। आप भारत की 21वीं सदी की प्रोग्रेस को देख सकते हैं और इसमें योगदान भी कर सकते हैं। अगर आप भारत के किसी स्मार्ट सिटी में नहीं रहते हैं, तो आप इनमें से किसी भी शहर में संपत्ति में निवेश यानी इनवेस्ट कर सकते हैं। इन शहरों में आप अपने लिए बेहतर जीवन शैली की योजना बना सकते हैं। टॉप 10 स्मार्ट सिटी की लिस्ट यहां है -

KEY HIGHLIGHTS
स्मार्ट सिटी की पहचान
  • बेहतरीन इंटरनेट कनेक्टिविटी
  • अच्छा बुनियादी ढांचा यानी इंफ्रास्ट्रक्चर
  • सुचारू परिवहन यानी ट्रांस्पोर्ट की अच्छी व्यवस्था
  • बेहतरीन कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा

आज का भारत अपने विकास की रफ्तार से दुनिया के साथ कदम से कदम मिला रहा है। दुनिया के साथ कदमताल करने के लिए भारत में स्मार्ट सिटी मिशन चलाया जा रहा है। इन स्मार्ट सिटीज में नागरिकों को सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही इसमें बेहतर लैंड यूज को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत सरकार ने 100 शहरों के साथ अपने इस स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को शुरू किया था। प्रारंभिक 100 स्मार्ट शहरों का प्रोजेक्ट अब पूरा होने को है। पूरे देश से इन 100 शहरों का चुनाव किया गया था। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी इस योजना को क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Surat.

स्मार्ट सिटी सूरत की एक झलक

भारत में स्मार्ट सिटी की पूरी योजना ही तकनीकी प्रगति का सबसे अच्छा फायदा उठाने की है। इससे लगातार बढ़ती शहरी आबादी को फायदा होता है। इसमें यूटिलिटी सप्लाई, कचरा संग्रहण और सोशल सर्विसेज जैसी बेहतर सेवाएं शामिल हैं। देश के 10 सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटीज के बारे में जानने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि स्मार्ट सिटी क्या है?

End of Feed