ऋषिकेश में एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा नदी में छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक छात्रा का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
12वीं क्लास में पढ़ रही थी छात्रा
जानकारी के अनुसार छात्रा ऋषिकेश के आवास विकास की रहने वाली है। उसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है। छात्रा की पहचान 12 वीं क्लास की छात्र आस्था चौहान के तौर पर हुई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया। एसडीआरएफ की टीम नदी में छात्रा की तलाश कर रही है। साथ ही इस घटना के पीछे की वजह की भी जांच की जा रही है।
