संभल हिंसा मामले में अब तक 65 आरोपितों की जमानत याचिका खारिज, VIDEO के आधार पर पुलिस ने की पहचान

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की एक अदालत ने पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के 17 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। हरि ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि इस मामले में जमानत के लिए 87 याचिकाएं दायर की गई थीं, जिनमें से अब तक 65 याचिकाएं अदालत ने खारिज कर दी हैं और बाकी अन्य सुनवाई के लिए लंबित हैं।

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की एक अदालत ने पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के 17 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके साथ ही अब तक 65 आरोपियों की याचिका खारिज हो चुकी है। एक शासकीय अधिवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Sambhal Violence

संभल हिंसा (फाइल फोटो)

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (ADGC) हरि ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निर्भय नारायण राय ने शुक्रवार को संभल हिंसा मामले में 17 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके पहले बृहस्पतिवार को ऐसी 18 जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं।

End of Feed