Jaipur Tiger Attack : नाहरगढ़ पार्क में दिल दहला देने वाला मंजर, 'शिवाजी' ने महिला को नोचा; बाघ के हमले से मौत पर हंगामा

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में घास काटने गई 42 वर्षीय महिला मजदूर सुगना देवी पर बाघ ‘शिवाजी’ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हंगामा हुआ और प्रशासन ने एक फॉरेस्टर को सस्पेंड कर वनकर्मी को हिरासत में लिया है।

जयपुर : नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार सुबह घास काटने बाड़े में घुसी एक महिला मजदूर पर 'शिवाजी' नाम के टाइगर ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। साथी महिला मजदूरों का आरोप है कि जब वे बाड़े में काम कर रही थीं, उसी दौरान किसी ने बाघ के पिंजरे का गेट खोल दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पार्क में भारी हंगामा खड़ा हो गया, जिसके बाद प्रशासन ने एक फॉरेस्टर को सस्पेंड कर आरोपी वनकर्मी को हिरासत में ले लिया है।

Woman Worker Killed by Tiger ‘Shivaji’ at Nahargarh Biological Park

बाघ (सांकेतिक फोटो-Istock)

दरअसल, नांगल सुसावतान निवासी सुगना देवी (42) अन्य 6 महिला मजदूरों के साथ सुबह करीब 9 बजे टाइगर शिवाजी के एन्क्लोजर में घास काटने के लिए घुसी थीं। प्रत्यक्षदर्शी साथी मजदूर भोरी देवी के मुताबिक, बाघ पहले पिंजरे के अंदर बंद था, लेकिन कुछ ही सेकंड में किसी ने गेट खोल दिया और बाघ बाहर आ गया। वह तो इस दौरान पेड़ पर चढ़ गई और पांच महिलाएं विद्या देवी, नौरती, टीकम, रुक्मणी और कमला जंगले पर चढ़ गईं। सुगना देवी भी एन्क्लोजर के जाल पर चढ़ गई, लेकिन टाइगर ने उसे नीचे खींचकर उसे बुरी तरह नोचा और घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

End of Feed