जयपुर-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा; हरियाणा रोडवेज की बस ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, 3 की मौत

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। चंदवाजी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक और सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मार दी। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jaipur Delhi Highway Accident: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर चंदवाजी थाना इलाके में हरियाणा रोडवेज की बस और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। इस घटना की जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। थाना प्रभारी हीरालाल सैनी के मुताबिक, यह दुर्घटना शनिवार देर रात ताला मोड़ स्थित लबाना पुलिया के पास हुई। उन्होंने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक ईद के अवसर पर ताला से जयपुर की तरफ जा रहे थे।

Three Youth Killed After Haryana Roadways Bus Hits Motorcycle on Jaipur–Delhi Highway

जयपुर में हरियाणा रोडवेज की बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

मामले की जांच शुरू

थाना प्रभारी के अनुसार, रास्ते में बाइक सवार युवकों ने सड़क किनारे खड़े अपने दो दोस्तों के पास मोटरसाइकिल रोक दी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक के साथ-साथ वहां खड़े युवकों को भी जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ताला के रहने वाले मुस्तकीम शाह, अब्दुल मलिक और साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सरताज घायल हो गया, जिसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बस और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

End of Feed