शहर

Gopalganj News: नवरात्रि के पंडाल में भगदड़ मचने से हादसा, एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

बिहार के गोपालगंज में राजा दल पंडाल में मेला देखने आए लोगों की भीड़ अधिक होने के कारण वहां भगदड़ मच गई। जिसमें दो बुजुर्ग महिलाओं और एक बच्चे की मौत गई। साथ ही दर्जनभर लोग घायल भी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

भगदड़ में तीन लोगों की मौत (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • राजा दल पंडाल में मची भगदड़
  • भीड़ ज्यादा होने से हुआ हादसा
  • तीन लोगों की मौत

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज में नवरात्रि के पंडाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बीती रात को राजा दल पंडाल में भीड़ ज्यादा होने के कारण भगदड़ मच गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग जख्मी हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो बुजुर्ग महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। उनकी पहचान के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

मेले में भीड़ ज्यादा होने से हादसा

यह हादसा नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड में स्थित राजा दल पूजा पंडाल के पास की है। जहां लोग मेला देखने के लिए आए थे। लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण वहां भगदड़ मच गई। प्रशासन के अनुसार भीड़ में एक बच्चा गिर गया, जिसे दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने बचाने की कोशिश की। इसी दौरान वे भी भीड़ में दब गई और तीनों की जान चली गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। इसके साथ ही डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और एसपी स्वर्ण प्रभात सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे है। इस घटना में तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि एसपी स्वर्ग प्रभात ने की है।

दर्जनभर लोग घायल

मेले में भगदड़ मचने के कारण दर्जनभर लोग घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भेजा गया है। वहीं तीनों मृतकों के शव भी सदर अस्पताल में ही है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। इस खबर के लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की पहचान पता करने में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article