कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, तीन लोगों की मौत; जानें कैसे हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से गुजरे कानपुर-लखनऊ हाईवे पर एक रोडवेज बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

उन्नाव : जिले में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक रोडवेज बस के ट्रक से टकराने के बाद उससे उतरे तीन यात्रियों की बस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हादसे पर यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार तड़के करीब दो बजे उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। दही थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बस आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद परिचालक और कुछ यात्री नुकसान का जायजा लेने के लिए बस से नीचे उतर गए।

Three People Died Hit By Roadways Bus in Unnao UP

रोड एक्सीडेंट (फोटो-Istock)

प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस चालक ने कथित तौर पर यह जाने बिना कि यात्री और परिचालक बस के सामने खड़े हैं, वाहन आगे बढ़ा दिया।

End of Feed