शहर

Fatehpur में बारातियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 की मौत; 9 घायल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बारातियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन बारातियों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Image

Fatehpur में बारातियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 की मौत; 9 घायल

फतेहपुर: जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बारातियों से भरी एक पर्यटक बस, आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ बाराती घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि बुधवार को कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौहार गांव के पास 23 बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में बस में सवार महिला किरन (55) और आदित्यराज (5) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान युवती कुमकुम सिंह (20) ने दम तोड़ दिया। घायलों में तीन की हालत नाजुक है, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है। बाकी छह लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

ये टूरिस्ट बस बारातियों को लेकर प्रयागराज के मुड़ेरा गांव से नोएडा जा रही थी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच आरंभ कर दी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!