Surat: पहले Instagram पर की नाबालिग से दोस्ती, सुनसान जगह ले जाकर तीन दोस्तों ने किया रेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 05:35 PM IST

Surat Minor Girl Raped: सूरत में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर तीन दोस्तों ने मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। हालांकि इस बात का खुलासा 19 सितंबर को हुआ, जब परिजनों ने लड़की से सख्ती से पुछताछ की। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Surat Minor Girl Raped: सूरत में 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार की घटना से सनसनी फैल गई है। इंस्टाग्राम से नाबालिग से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सूरत में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर तीन दोस्तों ने मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। हालांकि इस बात का खुलासा 19 सितंबर को हुआ, जब परिजनों ने लड़की से सख्ती से पुछताछ की। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Surat: पहले Instagram पर की नाबालिग से दोस्ती, सूनसान जगह ले जाकर तीन दोस्तों ने किया रेप

Surat: पहले Instagram पर की नाबालिग से दोस्ती, सूनसान जगह ले जाकर तीन दोस्तों ने किया रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर फाइल)

बहला फुसलाकर किया रेप

दरअसल, मामला 10 महीना पुराना है। वहीं, आरोपी की पहचान अभय बोरड, हरीश सोलंकी और संजय अहिर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर 2022 में मुख्य आरोपी अभय बोरड इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की के संपर्क में आया। फिर व्हाट्स ऐप के जरिए वो नाबालिग के करीब पहुंचा। पहले दोस्ती कर उसे बहला फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अपने दोनों दोस्तो के साथ नाबालिग को संबंध बनाने पर मजबूर किया

End of Feed