शहर

Uttarakhand News : नगर निगम के चक्कर लगाने से मिली जनता को फुरसत, इस ऐप से करे शिकायत दर्ज

उत्तराखंड में अब नगर निगम तक जनता की पहुंच आसान हो गई है। नगर निगम देहरादून कम्प्यूटर केंद्र ऐप के माध्यम से घर बैठे ही लोग नगर निगम की सेवा का लाभ ले सकते है।

Image

ऐप पर मिलेगी नगर निगम की सुविधा

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐप में नगर निगम की सेवाएं
  • शिकायत दर्ज करने की भी सुविधाएं
  • प्ले स्टोर में ऐप उपलब्ध

अपने हर छोटे-छोटे काम चाहे आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाना हो या मृत्युपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स भरना हो या पशुओं का रजिस्ट्रेशन, हर काम के लिए लोगो को नगर निगम के चक्कर काटने पड़ते हैं। लोगों की परेशानियों को देखते हुए अब नगर निगम ने एक एप बनाया है।

इस एप के माध्यम से अब आम नागरिक नगर निगम की हर सेवा का लाभ एक क्लिक पर ले सकते हैं। ये एप नगर निगम और जनता के बीच एक सेतु का काम करेगा जिससे नगर निगम देहरादून की विभिन्न सेवाओं का लाभ अब मोबाइल ऐप के माध्यम से मिलेगा। एप मे हाउस टैक्स जमा करवाने से लेकर शिकायतें एक क्लिक पर दर्ज कर सकेंगे।

ऐप पर मिलेंगी ये सुविधाएं

नगर निगम द्वारा तैयार करवाई गई ‘नगर निगम देहरादून कम्प्यूटर केंद्र’ ऐप को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लांच किया है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि लोगों को निगम के चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए ऐप तैयार किया है। ऐप के माध्यम से हाउस टैक्स जमा करने, म्यूटेशन, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों से संबंधित व अन्य शिकायत दर्ज करने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, ट्रेड लाइसेंस, डॉग लाइसेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

ऐप से दर्ज करें शिकायत

उन्होंने बताया कि गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं ऐप के माध्यम से आम नागरिक अपनी शिकायतें सीधे नगर निगम के अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। ऐप के माध्यम से शिकायत कंप्यूटर के साथ ही फोन से भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं ऐप के माध्यम से नगर निगम से संबंधित सफाई, लाइट, आवारा पशु, घर घर कूड़ा गाड़ी, नाली या सड़क संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही लोग अपने द्वारा की गई शिकायत का स्टेटस भी आसानी से चेक कर सकते हैं। हालांकि ऐप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के लिए नगर निगम के किसी वरिष्ठ अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article