शहर

Surat: पहले Instagram पर की नाबालिग से दोस्ती, सुनसान जगह ले जाकर तीन दोस्तों ने किया रेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 05:35 PM IST

Surat Minor Girl Raped: सूरत में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर तीन दोस्तों ने मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। हालांकि इस बात का खुलासा 19 सितंबर को हुआ, जब परिजनों ने लड़की से सख्ती से पुछताछ की। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Image

Surat: पहले Instagram पर की नाबालिग से दोस्ती, सूनसान जगह ले जाकर तीन दोस्तों ने किया रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Surat Minor Girl Raped: सूरत में 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार की घटना से सनसनी फैल गई है। इंस्टाग्राम से नाबालिग से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सूरत में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर तीन दोस्तों ने मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। हालांकि इस बात का खुलासा 19 सितंबर को हुआ, जब परिजनों ने लड़की से सख्ती से पुछताछ की। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बहला फुसलाकर किया रेप

दरअसल, मामला 10 महीना पुराना है। वहीं, आरोपी की पहचान अभय बोरड, हरीश सोलंकी और संजय अहिर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर 2022 में मुख्य आरोपी अभय बोरड इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की के संपर्क में आया। फिर व्हाट्स ऐप के जरिए वो नाबालिग के करीब पहुंचा। पहले दोस्ती कर उसे बहला फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अपने दोनों दोस्तो के साथ नाबालिग को संबंध बनाने पर मजबूर किया

सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म

वहीं, पुलिस के मुताबिक सितंबर 2022 में नाबालिक लड़की इन लड़कों के संपर्क में आई थी। इसके बाद पीड़िता को सूरत हवाई अड्डे के पास सुनसान जगह पर फ्लैट में ले जाकर पहली बार दुष्कर्म किया गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब 19 सितंबर को नाबालिक लड़की देर रात घर पहुंचीं। घर वालों ने उससे सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद लड़की टूट गई और सारी हकीकत अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article