खेलने निकले थे मासूम, पर नहीं लौटे घर...छत्तीसगढ़ में पानी से भरे गड्ढे ने छीन ली तीन जिंदगियां

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे ने तीन मासूम बच्चों की जिंदगी छीन ली। खेलने के लिए घर से निकले दो सगे भाई-बहन समेत तीनों बच्चे वापस नहीं लौटे और बाद में उनके शव पानी से भरे गड्ढे से बरामद किए गए।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बुधवार शाम डोंगरगढ़ विकासखंड के बोरतलाव क्षेत्र के गांधीनगर गांव में हुई।

Rajnandgaon Drowning Incident

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बारिश के पानी से भरा गड्ढा बना काल

घर से निकले थे खेलने के लिए

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक बच्चा चार साल का और आठ-आठ साल के दो सगे भाई खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की और कई घंटे की खोजबीन के बाद रात में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे से तीनों के शव बरामद किए।

End of Feed