Independence Day 2024: इस राज्य में स्वतंत्रता दिवस पर भारत की आजादी के 28 साल बाद फहराया गया तिरंगा

India Independence Day 2024: भारत को अंग्रेजों की 200 साल की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। लेकिन आज देश में शामिल कुछ हिस्से ऐसे भी हैं, जिन्हें 1947 में आजादी नहीं मिली। बल्कि इसके सालों बाद वहां भारत का तिरंगा लहराया और पहली बार स्वतंत्रता दिवस मना। चलिए जानते हैं सिक्किम की कहानी -

India Independence Day 2024: भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। तब से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है और राष्ट्रध्वज यानी तिरंगा फहराया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज देश में ही कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां आजादी के कई वर्षों बाद तिरंगा फहराया गया। सिक्किम भी ऐसा ही एक राज्य है। जी हां, सिक्किम आजाद भारत का 22वां राज्य है। लेकिन यहां भारत की आजादी के वर्षों बाद तक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता था और तिरंगा नहीं फहराया जाता था। चलिए जानते हैं ऐसा क्यों -

Sikkim Story.

सिक्किम 1975 में भारत में शामिल हुआ

क्यों नहीं मनाया जाता था स्वतंत्रता दिवस

वैसे तो इस प्रश्न का उत्तर आपमें से ज्यादातर लोग जानते हैं। फिर भी जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि जब भारत आजाद हुआ उस समय सिक्किम भारत का हिस्सा था ही नहीं। सिक्किम को साल 1975 में भारत में शामिल किया गया, यही कारण है कि भारत की आजादी के 27 साल बाद तक यहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता था। 16 मई 1975 को सिक्किम कानूनी रूप से भारत में शामिल हुआ और इसी साल से 15 अगस्त को सिक्किम में भी भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने लगा।

1947 में सिक्किम की स्थिति

साल 1947 में जब भारत आजाद हुआ तो उन्होंने देश के दो टुकड़े (भारत और पाकिस्तान) कर दिए। उस समय रियासतों को अपनी पसंद के अनुसार भारत या पाकिस्तान में शामिल होने की छूट दी गई। सिक्किम भी एक रियासत (Princely States) था यानी यहां राजा का राज था। और 1947 में अंग्रेजों के यहां से जाने पर उसने अपनी स्वायत्तता बरकरार रखी। हालांकि, सिक्किम ने स्वतंत्र रहते हुए भी भारत के साथ विशेष संरक्षित संबंध रखे। सिक्किम के विदेश, रक्षा और संचार के मामलों की जिम्मेदारी भारत के पास थी। यह व्यवस्था साल 1970 तक चली।

End of Feed