शहर

जुए के इंटरनेशनल गिरोह का सरगना UAE में गिरफ्तार, करोड़ों का है धंधा; लाया गया गुजरात

ठक्कर एक अंतरराष्ट्रीय जुआ गिरोह संचालित करने के लिए अहमदाबाद के माधवपुरा पुलिस थाने में 25 मार्च 2023 को दर्ज एक आपराधिक मामले में आरोपी है। सबूतों को गायब करने तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून और जुआ रोकथाम कानून के तहत अपराधों में वांछित आरोपी दीपक कुमार धीरजलाल ठक्कर के खिलाफ एक रेड नोटिस जारी किया गया था-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gujrat: पुलिस और इंटरपोल एनसीबी-अबू धाबी संयुक्त अरब अमीरात में पकड़े गए 2,273 करोड़ रुपये से अधिक के जुआ गिरोह के एक कथित सरगना को रविवार को वापस लेकर आए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीबीआई ने एक बयान में बताया कि गुजरात पुलिस द्वारा आपराधिक विश्वास भंग, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षडयंत्र, सबूतों को गायब करने तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून और जुआ रोकथाम कानून के तहत अपराधों में वांछित आरोपी दीपक कुमार धीरजलाल ठक्कर के खिलाफ एक रेड नोटिस जारी किया गया था।

गिरोह का सरगना गिरफ्तार

ठक्कर एक अंतरराष्ट्रीय जुआ गिरोह संचालित करने के लिए अहमदाबाद के माधवपुरा पुलिस थाने में 25 मार्च 2023 को दर्ज एक आपराधिक मामले में आरोपी है। सीबीआई के अनुसार, वह विशेष सॉफ्टवेयर ऐप के जरिए संचालित किए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय अवैध आपराधिक जुआ गिरोह का कथित सरगना है और अपराध से अर्जित 2,273 करोड़ रुपये से अधिक राशि को ठिकाने लगाने के लिए हवाला माध्यमों का इस्तेमाल कर रहा था।

ये भी जाना-

ठक्कर के खिलाफ रेड नोटिस जारी

उसने बताया कि जांच एजेंसी ने गुजरात पुलिस के अनुरोध पर 15 दिसंबर 2023 को इंटरपोल जनरल सेक्रेटेरियेट से ठक्कर के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था। ‘रेड नोटिस’ दुनिया भर में कानून प्रवर्तन एजेंसियों से प्रत्यर्पण, आत्मसमर्पण या इसी तरह की कानूनी कार्रवाई के लिए वांछित किसी व्यक्ति का पता लगाने और उसे अस्थायी रूप से गिरफ्तार करने का अनुरोध है। बयान में कहा गया है, ‘‘गुजरात पुलिस का एक सुरक्षा दल संयुक्त अरब अमीरात गया और एक सितंबर को रेड नोटिस के साथ लौटा।’

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article