शहर

Ayodhya News: थाई थियेटर ग्रुप पर चढ़ा राम का रंग, अयोध्या में किया रामायण पर आधारित नाटक

अयोध्या के थाई थियेटर ग्रुप ने अयोध्या के तुलसी उद्यान में एक नाटक प्रस्तुत किया। यह नाटक रामायण पर आधारित था। ग्रुप के एक व्यक्ति ने कहा कि भगवान राम के विचारों से थाईलैंड के लोग बहुत प्रभावित हैं।

Image

अयोध्या में नाटक की प्रस्तुति (फोटो साभार - ANI)

Ayodhya News: भगवान राम के रंग में पूरा देश रंगा हुआ है, अब विदेशी लोग भी राममय हो गए हैं। अयोध्या में थाई थियेटर ग्रुप ने रामायण पर आधारित एक नाटक किया है। इस नाटक को अयोध्या के तुलसी उद्यान में प्रस्तुत किया गया। रामलला के विचारों का प्रभाव विदेशो में भी दिख रहा है, भगवान राम के विचारों से सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि थाईलैंड के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। भारत के इस ग्रंथ को थाईलैंड में रामायण नहीं बल्कि रामकियेन कहा जाता है।

थाई थियेटर ग्रुप

थाई थियेटर ग्रुप के एक कलाकार ने कहा कि मैं संस्कृति मंत्रालय से हूं और थाईलैंड का रहने वाला हूं। तुलसी उद्यान में प्रस्तुत नाटक के बारे में उन्होंने कहा कि वे भगवान राम के एक प्रसंग का मंचन करेंगे और नृत्य प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में लोग जय श्री राम कहकर जश्न मना रहे हैं, जो कि काफी प्रभावशाली है। साथ ही कहा कि श्रीराम ने अपने विचारों से थाई के लोगों को बहुत प्रभावित किया है।

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा

22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्णा का समारोह था। जिसके अगले दिन से सभी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खुल गए हैं। बीते दिनों में राम मंदिर के बाहर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले दिन 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। बुधवार को राम मंदिर में भक्तों को सुगम दर्शन हुए और रामलला ने सुबह से रात तक अनवरत दर्शन दिए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article