शहर

West Bengal में 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, रेप करके उतारा मौत के घाट, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाई पुलिस चौकी में आग

West Bengal Rape and Murder: पश्चिम बंगाल के जयनगर में आरोपियों ने 10 साल की मासूम का रेप करके उसकी हत्या कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन किया और पुलिस चौकी में आग लगा दी। घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Image

बच्ची के रेप और हत्या मामले से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाई पलिस चौकी में आग

West Bengal Rape and Murder: पश्चिम बंगाल से दुष्कर्म और हत्या का एक और मामला सामने आया है। यहां 10 साल की नाबालिग बच्ची का रेप करके उसकी हत्या कर दी है। दुष्कर्म की इस घटना और पुलिस के रवैए से गुस्साए लोगों ने जयनगर कुलटाली सड़क जाम करके प्रदर्शन किया और पुलिस थाने का घेराव किया। आक्रोशित कुछ ग्रामीणों द्वारा पुलिस चौकी के एक हिस्से को आग लगा दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि नाबालिग बच्ची के परिवार के लोग जब शिकायत दर्ज करवाने पुलिस स्टेशन गए तो उन्हें वहां परेशान किया गया।

मासूम का रेप करने के बाद की हत्या

दुष्कर्म और हत्या का ये मामला दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर का है। कुलटाली के महिषमारी हाट से सटे कृपाखाली इलाके में कुछ लोगों ने मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये घटना हुई, उस समय बच्ची ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। काफी देर होने पर परिजनों ने बच्ची की खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। घबराए परिवार के लोग तुरंत कुलतली के महिषमारी पुलिस चौकी पहुंची। लेकिन यहां पुलिस ने उन्हें परेशान किया। मामले की सूचना मिलते ही आक्रोश में आए ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन के एक हिस्से में आग लगा दी। घटना से पूरे इलाके तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जयनगर थाने की पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया और पूछताछ की गई। लंबी पूछताछ के बाद युवक ने हत्या की बात को कबूला और बच्ची के शव को कृपाखली इलाके में फेंके जाने की जानकारी दी। तुरंत कुलतली थाने और जयनगर थाने की पुलिस ने कृपाखाली की दलदली जमीन से बच्ची की शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article