शहर

Iran-Israel War: अबू धाबी एयरपोर्ट पर जबरदस्त हमला, तेलंगाना का युवक घायल; मां-बाप ने सरकार से लगाई वापसी की गुहार

Iran-Israel War: इजराइल-ईरान के बीच जारी जंग का असर खाड़ी देशों पर है। इस बीच अबू धाबी एयरपोर्ट पर एक हमले में तेलंगाना का युवक बुरी तरह घायल हो गया हैं। पीड़ित के पिता ने बेटे को घर वापस लाने की गुजारिश की है।

Image

(सांकेतिक फोटो-AI)

तेलंगाना : इजराइल-ईरान की ओर से एक-दूसरे पर मिसाइल और लॉन्चर से निशाना लगाया जा रहा है। ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाज गूंजती रही और विमानों को उड़ान भरते देखा गया। इजराइली सेना ने कहा कि उसने तेहरान और इस्फ़हान में बैलिस्टिक मिसाइलों के उत्पादन और भंडारण स्थलों पर हवाई हमले किए। इस पूरे युद्ध का असर पश्चिम एशिया के अधिकांश देशों में दिखाई दे रहा है। इसी बीच अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ईरान से जुड़े एक हमले में तेलंगाना के एक युवक को मामूली चोटें आईं। उसके माता-पिता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बेटे की वापसी को लेकर पिता चिंतित

राजन्ना सिरसिल्ला जिले के पोथिरेड्डीपल्ले गांव के निवासी एन राजेश्वर राव इस घटना में घायल हो गए। पीड़ित के पिता प्रभाकर राव ने कहा कि बेटा हवाई अड्डे के हाउसकीपिंग विभाग में काम कर रहे था। इस हमले में कई अन्य लोग मामूली चोटों के साथ बच गए। प्रभाकर राव ने पीटीआई वीडियो को बताया कि मेरा बेटा एक साल से वहां काम कर रहा है। वह हवाई अड्डे पर काम करता है। हमले में उसे चोटें आईं। उसने वीडियो कॉल पर हमसे बात की, लेकिन वह हमें अपनी चोटें नहीं दिखा रहा है। मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा जल्द से जल्द घर लौट आए।

राव के माता-पिता ने भारतीय सरकार से अपने बेटे की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे यात्रियों के एक समूह ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूदा स्थिति के कारण उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। मदीना की यात्रा कर चुके तीर्थयात्रियों ने सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

मोहम्मद अब्दुल रजाक ने पीटीआई वीडियो को बताया कि उड़ान रद्द होने के कारण हैदराबाद लौटने में देरी हुई। हालांकि, उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंसी ने उनके आवास और अन्य व्यवस्थाओं का ध्यान रखा था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article