शहर

तेलंगाना के किसानों की बल्ले-बल्ले, 2 लाख रुपये तक कर्ज होगा माफ; रेवंत सरकार का ये है प्लान

अन्नदाताओं को बड़ी राहत देने के लिए तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने कृषि कर्ज माफी योजना लॉन्च करने का ऐलान किया है। किसानों का 2 लाख तक का कृषि कर्ज माफ किया जा सकता है।

Image

तेलंगाना में किसानों का कर्ज होगा माफ

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

हैदराबाद: तेलंगाना सरकार अपने चुनावी वादे के तहत कृषि कर्ज माफी योजना शुरू करेगी जिसका लाभ 70 लाख किसानों को होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने पूर्व में घोषणा की थी कि सरकार 15 अगस्त तक दो लाख रुपये तक की कर्ज माफी योजना को लागू करेगी। एक लाख रुपये तक की कर्ज माफी की राशि बृहस्पतिवार शाम चार बजे किसानों के खातों में जमा कर दी जाएगी।

दो लाख रुपये तक का कर्ज माफी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जा रहा है उनके खातों में कुल 7,000 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे। जुलाई के अंत तक 1.5 लाख रुपये तक के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे और अगस्त में दो लाख रुपये तक का कर्ज माफी कर योजना की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

रेड्डी ने यह भी सुझाव दिया कि कृषि कर्ज माफी योजना के लाभार्थियों के लिए ‘रायथु वेदिका’ (किसानों के समर्पित केंद्र) में एक सभा आयोजित की जाए तथा संबंधित जिलों के मंत्री, विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हों और किसानों के साथ खुशियां बांटें। प्रमुख कार्यक्रम की शुरुआत से पहले उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क आज सुबह बैंकर के साथ बैठक करेंगे।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article