तेज प्रताप की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए लालू यादव, केक खिलाकर दिया आशीर्वाद, 'तेज' ने 'तेजस्वी' पर कसा तंज-Video

Tej Pratap Yadav Birthday: बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरे और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने 16 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। जिसमें पिता लालू यादव भी शामिल हुए।

Tej Pratap Yadav Birthday: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने 16 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। राजधानी पटना के हार्डिंग रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर जश्न का माहौल रहा जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।

Tej Pratap Yadav Birthday

तेजस्वी यादव ने 16 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मनाया

इस मौके पर तेज प्रताप ने खास इंतजाम किया था। तेजप्रताप की बर्थ-डे पार्टी का खास चेहरा रहे उनके पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) जो इस पार्टी में शामिल हुए। लालू प्रसाद ने केक काटकर बेटे का जन्मदिन मनाया। उन्होंने तेजप्रताप को केक खिलाया वहीं तेज ने भी उनको केक खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया।

End of Feed