शहर

Assam: बाल विवाह के खिलाफ असम सरकार की बड़ी कार्रवाई, अभियान के तीसरे चरण में 416 लोग गिरफ्तार

Assam News: असम की राज्य सरकार कुछ सालों से बाल विवाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। हाल में अभियान के तीसरे चरण में 21 और 22 दिसंबर को 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

Image

बाल विवाह के खिलाफ असम सरकार की बड़ी कार्रवाई

Photo : ANI

Assam News: असम में बाल विवाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में बाल विवाह को लेकर कई मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में सरकार ने बाल विवाह के तीसरे चरण में चार सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को बताया कि राज्य में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई के तीसरे चरण में 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आने वाले समय में भी बाल विवाह के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।

बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई में 416 लोग गिरफ्तार

असम सरकार द्वारा बाल विवाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाल विवाह को रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तीसरे चरण में 21 और 22 दिसंबर को तीसरे चरण में पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ 335 मामले दर्ज किए गए थे। इस अभियान के तीसरे चरण में कुल 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में सीएम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, "असम बाल विवाह के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखे हुए है। 21-22 दिसंबर की रात को शुरू किए गए तीसरे चरण के अभियान में 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 335 मामले दर्ज किए गए। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। हम इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए साहसिक कदम उठाते रहेंगे।"

पहले और दूसरे चरण में इतने लोग गिरफ्तार

राज्य सरकार द्वारा बाल विवाह के खिला चलाए गए अभियान में 2022 में दो चरणों में बाल विवाह के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था। इस अभियान के पहला चरण फरवरी में हुआ था। फरवरी में बाल विवाह के खिला 4,515 मामले दर्ज किए गए थे और 3,483 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अक्टूबर में दूसरे चरण में 710 मामले दर्ज किए गए थे और 915 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दिसंबर 2024 में तीसरा चरण में 335 मामले दर्ज किए गए और 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस रणनीति के बाद से असम में बाल विवाह के मामलों में कमी आ रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article