शहर

कर्नाटक के उडुपी में दर्दनाक हादसा, स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलटी; बाइक सवार गंभीर

उडुपी जिले के कदियाली में ओकुडे टावर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर एक ऑटो से टकरा गई और कई बार पलट गई। इस हादसे में एक बाइक भी फंसी और बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

CCTV में कैद हुई घटना।

Photo : Times Now Digital

कर्नाटक के उडुपी के कदियाली में ओकुडे टावर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस हादसे में एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से आकर एक ऑटो से टकरा गई और फिर कई बार पलट गई। इस दौरान कार एक बाइक से भी टकराई, जिससे बाइक सवार सड़क के किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बाइक सवार का हेलमेट भी टूट गया।

तेज रफ्तार कार पलटी

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार काफी तेज गति से आ रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल बाइक सवार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

उडुपी ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है और इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article