बाल संत अभिनव अरोड़ा से खफा हुए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा 'नीचे जाओ'; Video पर यूजर्स ने लिए मजे

एक धार्मिक कार्यक्रम में स्वामी रामभद्राचार्य ने बाल संत अभिनव अरोड़ा के बर्ताव से नाराज होकर उसे स्टेज से नीचे उतार दिया। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर मजे ले रहे हैं। आप भी नीचे वीडियो देख सकते हैं।

सोशल मीडिया से प्रसिद्ध हुए बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा को स्वामी रामभद्राचार्य की नाराजगी झेलनी पड़ी। सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें अभिनव मंच पर संगीत का आनंद लेते और ताली बजाते हुए, कथित तौर पर एक इंस्टाग्राम रील बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, जैसे ही वह ताली बजाकर राम नाम के जयकारे लगाने शुरू करते हैं तभी स्वामी रामभद्राचार्य ने टोकते हुए कहा कि 'इनको नीचे कहो जाने के लिए'। स्वामी जी की बात सुनते ही मंच पर मौजूद सेवादारों ने तुरंत अभिनव अरोड़ा मंच से नीचे उतार दिया। इससे जुड़े वीडियो को एक्स पर यूजर्स ने शेयर किया है।

Swami Rambhadracharya-Abhinav Arora Video

स्वामी रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को स्टेज से उतारा

अभिनव अरोड़ा के माता-पिता का दावा है कि उनका बेटा आध्यात्म की ओर बढ़ चुका है और अध्यात्म में गहरी रुचि रखता है। अभिनव कृष्ण का एक 10 वर्षीय स्वयंभू भक्त है, जिसे 'बाल संत बाब' कहा जाता है, जिसे अक्सर सार्वजनिक समारोहों और सोशल मीडिया पर आध्यात्मिक वीडियो साझा करते देखा जाता है। लेकिन, हाल ही अभिनव अरोड़ा को स्वामी रामभद्राचार्य की धार्मिक सभा में तवज्जों नहीं मिली।

End of Feed