शहर

Cyclone Dana: तबाही लाने वाला है 'दाना' तूफान, कोलकाता एयरपोर्ट के दरवाजे सील; 15 घंटे नहीं मिलेंगी फ्लाइटें

Cyclone Dana: कोलकाता हवाई अड्डे ने चक्रवात ‘दाना' को लेकर उड़ानों का परिचालन स्थगित कर दिया है। ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच तट से टकराएगा। इस दौरान तूफान की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

Image

Cyclone Dana: तबाही लाने वाला है 'दाना' तूफान, कोलकाता एयरपोर्ट के दरवाजे सील; 15 घंटे नहीं मिलेंगी फ्लाइटें

Cyclone Dana: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि चक्रवात ‘दाना’ के मद्देनजर कोलकाता हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार शाम से 15 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन स्थगित कर दिया गया। हालांकि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन बृहस्पतिवार शाम छह बजे से स्थगित किया जाना था, लेकिन इसमें थोड़ा विलंब हुआ।

309 उड़ानें प्रभावित

हवाई अड्डा निदेशक प्रवत रंजन बेउरिया ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम इंडिगो की अमृतसर-कोलकाता उड़ान यहां उतरने वाली आखिरी उड़ान थी और यह शाम 6.11 बजे उतरी। रवाना होने वाली आखिरी उड़ान इंडिगो की कोलकाता-गुवाहाटी उड़ान थी जिसने शाम 7 बजे उड़ान भरी। एएआई के अधिकारी ने कहा कि हवाई अड्डो को बम की धमकी के चलते उड़ानों के परिचालन को स्थगित करने में थोड़ा विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि हालांकि बाद में यह धमकी झूठी निकली। हवाई अड्डे पर उड़ानों परिचालन स्थगित रहने के दौरान कुल 309 उड़ानें प्रभावित होंगी।

प्रवेश और निकास द्वार सील

हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार शाम छह बजे उड़ानों का परिचालन स्थगित किया जाना था और शुक्रवार सुबह नौ बजे बहाल किया जाना है।

इस बीच, हवाई अड्डा निदेशक ने बताया कि कोलकाता हवाई अड्डे से अंतिम उड़ान के रवाना होने के बाद टर्मिनल भवन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों को सील कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि एयरलाइनों ने हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाया। सूत्रों ने बताया कि चक्रवात से विमानों को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित मानक प्रक्रियाएं भी की गईं।

कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में चक्रवात के संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए तथा तेज हवाओं और भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका के मद्देनजर 24 अक्टूबर शाम 6 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक उड़ानों का परिचालन स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवात शुक्रवार सुबह पड़ोसी राज्य ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच तट से टकराएगा। इस दौरान तूफान की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article