'शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ', गाजियाबाद में छात्रों का फूटा गुस्सा, NEET पेपर लीक से लेकर ग्रेस मार्क्स तक सरकार पर उठाए सवाल

Neet Paper Leak: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में छात्रों ने 12वीं के रिजल्ट में ग्रेस मार्क्स और मैनुअल चेकिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

Neet Paper Leak: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित स्वर्ण जयंती पार्क आज छात्रों और युवाओं के गुस्से (Ghaziabad student protest) का केंद्र बन गया, जहां शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही खामियों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट में ग्रेस मार्क्स और मैनुअल चेकिंग की मांग उठाते हुए सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि इस बार हुए मूल्यांकन में कई विद्यार्थियों के साथ अन्याय हुआ है। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉपियों की जांच में भारी लापरवाही बरती गई, जिसके कारण मेहनती विद्यार्थियों के नंबर उम्मीद से बेहद कम आए हैं।

Ghaziabad student protest

गाजियाबाद में छात्रों का प्रदर्शन, ग्रेस मार्क्स और मैनुअल चेकिंग की मांग

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जिन छात्रों के नंबर कम आए हैं, उनकी कॉपियों की निष्पक्ष मैनुअल चेकिंग कराई जाए और जरूरतमंद छात्रों को ग्रेस मार्क्स देकर राहत दी जाए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों के हाथों में तख्तियां और बैनर दिखाई दिए जिन पर लिखा था ,छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो “ग्रेस मार्क्स हमारा अधिकार है, पेपर लीक माफ नहीं होगा और शिक्षा व्यवस्था सुधरो। इस विरोध प्रदर्शन में NEET पेपर लीक मामला भी प्रमुख मुद्दा बना रहा। छात्रों ने कहा कि लगातार पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

End of Feed