Kota Student Suicide: राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने सुसाइड कर ली। यह घटना दादाबाड़ी थाना क्षेत्र की है जहां छात्र के किराए के कमरे से उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। हालांकि कमरे से सुसाइड का नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए सुसाइड के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। छात्र एक साल पहले ही नीट की तैयारी के लिए कोटा आया था, वह दादाबाड़ी के वाउफ नगर में किराये के मकान में रहता था और यहां दादाबाड़ी स्थित कोचिंग से पढ़ाई कर रहा था।
कोटा में छात्र ने की आत्महत्या (सांकेतिक तस्वीर)
कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट
मृतक छात्र का नाम फौरदी हुसैन है। 20 वर्षीय हुसैन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का रहने वाला था। वह करीब एक साल से कोटा की कोचिंग में मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' की तैयारी कर रहा था। वह कोचिंग के अन्य छात्रों के साथ जुलाई महीने से वाउफ नगर में किराए के मकान में रह रहा था। सोमवार की रात 8 बजे जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो दोस्तों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद मकान मालिक को सूचना देने के बाद पुलिस को बुलाया गया।
परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने बताया कि हुसैन को आखिरी बार सोमवार की दोपहर में देखा गया था। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा तोड़ने पर युवक का शव फंदे से लटका पाया गया। लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इससे पहले भी कोटा में कई छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। छात्र द्वारा सुसाइड करने का यह 25 वां मामला है।
