दिल्ली में तेज आंधी और बारिश से आई आफत, ट्रैफिक और उड़ानें बुरी तरह प्रभावित, कई जगहों पर बत्ती रही गुल, कई घायल

दिल्ली-एनसीआर में भयंकर ओलावृष्टि, तेज हवाएं और भारी बारिश हुई, जिससे लुटियंस दिल्ली में कई पेड़ उखड़ गए। मौसम में अचानक बदलाव एक बेहद गर्म और उमस भरे दिन के बाद आया। हालांकि आंधी-बारिश के कारण भारी दिक्कतों का साामना करना पड़ा।

Storm And Heavy Rain in Delhi- दिल्ली-एनसीआर में दिनभर गर्मी और उमस के बाद बुधवार देर शाम 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे कई इलाकों में पेड़ गिर गए, जलभराव हुआ और यातायात जाम हो गया। तेज आंधी और बारिश के कारण हादसे भी हुए हैं और करीब 11 लोगों के घायल होने की खबर है। जगह-जगह जलभराव और पेड़ गिरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ, जबकि येलो लाइन पर मेट्रो यात्री घंटों फंसे रहे। इंडिगो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में भारी बारिश और गरज-चमक के कारण हमारी उड़ान का समय प्रभावित हुआ है।

Delhi rain

दिल्ली में भारी बारिश और तूफान

दिल्ली में उड़ानें बाधित

एयर इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बारिश और गरज-चमक के कारण आज शाम दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानें बाधित हो सकती हैं। स्पाइसजेट ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में खराब मौसम (भारी बारिश के साथ गरज-चमक) के कारण सभी आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजधानी के कई हिस्सों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चली। शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग ने हवा की गति 79 किमी प्रति घंटा दर्ज की, जबकि पालम में 74 किमी प्रति घंटा, प्रगति मैदान में 78 किमी प्रति घंटा और पीतमपुरा में 65 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे के बीच तीन घंटों में सफदरजंग में 12.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

End of Feed