शहर

कल का मौसम 22 मई 2025: कहीं गरजेंगे बादल-कहीं तपाएगी लू, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; पहाड़ों में गिरेंगे ओले

कल का मौसम 22 May 2025: मौसम विभाग ने कल दिल्ली, यूपी, एमपी समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। गुजरात और महाराष्ट्र में कल भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जगहों पर लू की चेतावनी भी जारी की गई है। देश में कल मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानें:

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam, 22 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देश में इन दिनों अधिकतर राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिन में सूरज आग बरसा रहा है। वहीं रात में भी गर्मी से चैन नहीं पड़ रहा है। हालांकि कई राज्यों में मौसम अब करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। साथ ही वज्रपात और आंधी-तूफान भी कुछ जगहों पर देखने को मिल सकता है। मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ों पर भी तेज हवाओं संग बारिश और ओले गिरने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान देश के कुछ हिस्सों में लोग भीषण गर्मी और लू की मार भी झेलेंगे। आइए जानते हैं कि कल देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है:

दिल्ली में कल बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को कल बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही धूल भरी हवाएं चलने के भी आसार हैं। जिसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद में कल हीटवेव और वॉर्म नाइट का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

यूपी में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी कल बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बादल गरजने, बिजली गिरने और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। जिसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। वहीं कुछ जगहों पर लू चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यूपी में 27 मई तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इस दौरान कहीं बारिश तो कहीं लू चलने की संभावना है। यूपी में कल अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

एमपी में भी झमाझम बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में भी गुरुवार को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

राजस्थान में कहीं लू-कहीं बारिश

राजस्थान में कल मिलाजुला मौसम देखने को मिल सकता है। इस दौरान कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में गुरुवार को लू का अलर्ट है। साथ ही धूल भरी आंधी भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। वहीं पूर्वी राजस्थान में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। साथ ही बिजली गिरने और बादल चमकने की भी संभावना है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बारिश से भीगेंगे बिहार-झारखंड

दिल्ली, यूपी के साथ ही कल बिहार और झारखंड में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। उड़ीसा में भी कल बारिश की संभावना है। इन राज्यों में कुछ जगहों पर तेज बारिश के भी आसार हैं।

गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

गुजरात और महाराष्ट्र में भी कल भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात में दक्षिणी हिस्सों और सौराष्ट्र में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं महाराष्ट्र में मुंबई और आसपास के इलाकों कल झमाझम बारिश होन की संभावना है। विदर्भ इलाके में तेज हवाओं संग हल्की बारिश हो सकती है।

पहाड़ों पर कल मौसम का हाल

पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कल हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान आंधी-तूफान भी सकता है। साथ ही ओले गिरने का भी अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article