आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 29 सितंबर 2023 LIVE : यूपी के हापुड़ में एक मां और भाई ने मिलकर युवती को जिंदा जला दिया। वहीं एमपी दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने एक आदिवासी के घर खाना खाया। वहीं, बिहार के जहानाबाद में 2 पक्षों 10 राउंड गोलीबारी हुई है तो ठाकुर वाले विवाद में राज्यसभा सांसद मनोज झा के समर्थन में लालू यादव कूद पड़े हैं। इसके अलावा 7 दिन बाद फिर पीएम मोदी राजस्थान के दौरे पर रहेंगे।
इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :
- यूपी के हापुड़ में गुरुवार को एक मां और भाई ने मिलकर युवती को जिंदा जला दिया। जलाने से पहले युवती को जमकर पीटा फिर ब्लेड से गला काट दिया। इसके बाद पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। फिलहाल युवती को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है।
- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश दौरे के दूसरे दिन दोपहर में एक आदिवासी के घर जाकर खाना खाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा, माताओं-बहनों को धोखा देने के लिए महिला रिजर्वेशन बिल लाया गया है। लेकिन ये कब लागू होगा इसका पता नहीं है। अगर समाजवादी पार्टी को 20% महिलाओं को टिकट देकर लड़ाना पड़ा, तो लड़ाएंगे।
- यूपी के मैनपुरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान महर्षि मार्कंडेय आश्रम के कुंड में चार युवक डूब गए। जिसमे तीन युवकों की मौत हो गई जबकि, एक युवक को रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है। हालंकि, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए सैफई रेफर किया गया है। घटना थाना क्षेत्र के महर्षि मार्कंडेय आश्रम बिधूना का है।
- ज्ञानवापी में 54वें दिन ASI परखेगी पत्थरों की नक्काशी। तहखाना-दीवार:तहखाना-दीवार-गुंबद और छतों में मिले साक्ष्यों की सूची बनाएंगे। ज्ञानवापी में वजू-स्थल को छोड़कर संपूर्ण परिसर का सर्वे के लिए कोर्ट से निर्धारित अब महज 7 दिन बचे हैं। सभी साक्ष्यों की जांच करने के बाद ASI पेश 6 अक्टूबर को रिपोर्ट पेश करेगा।
- बिहार के जहानाबाद में 2 पक्षों में गोलीबारी हो गई, जिसमें 2 को लगी गोली है। बिजली के पोल को लेकर विवाद था। पुलिस को मौके से 5 खोखे मिले हैं। चश्मदीदों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच करीब 10 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में सनसनी मच गई। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।
- बिहार में ठाकुर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव राज्यसभा सांसद मनोज झा के समर्थन में उतर गए हैं। लालू यादव ने बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन को संयम बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मनोज झा विद्वान आदमी हैं। सही बात वो बोले हैं। किसी ठाकुर या राजपूत के खिलाफ उन्होंने कुछ नहीं बोला हैं। वहीं, आनंद मोहन ने मनोज झा की तुलना फिटकरी से कर दी है।
- बिहार में सिपाही भर्ती में जमकर फर्जीवाड़े की तैयारी चल रही थी. शातिर ब्लूटूथ वाली चप्पल से नकल कराने की फिराक में थे। कैंडिडेट्स को पटना से मक्खी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेची जा रही थी। फिलहाल बेगूसराय से मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार किए गए हैं।
- बिहार में महागठबंधन को ठीक कहा जा रहा है। फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत भी ठीक है। इसी बीच आरजेडी प्रमुख लालू यादव भी बीच-बीच में घूमने निकल रहे हैं। लेकिन, कुछ दिनों के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बीच तीसरी मुलाकात की खबर सामने आयी है। जिससे बिहार की राजनीति गरमाती जा रही है।
- राजस्थान में बीजेपी वापसी के लिए बेताब है। यही कारण है 7 दिन में फिर पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान आ रहे है। वे 2 अक्टूबर को श्री सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन करेंगे और आम सभा को भी संबोधित करेंग। इसके अलावा कई विकास कार्यों का शिलान्यास कर जनता को समर्पित कर विकास का संदेश देंगे।
- कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं ज्योति मिर्धा ने बड़े संकेत दिए हैं। ज्योति मिर्धा ने कहा है कि गहलोत पायलट गुट के खिलाफ आरएलपी से उम्मीदवार खड़े करवाएंगे। उन्होंने कहा गहलोत ने ही बेनीवाल की पार्टी खड़ी की है दोनों में मिलीभगत है।
- केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को खारिज कर दिया। संवाददाताओं ने जब शेखावत से पूछा कि आपको मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़वाने की चर्चाएं चल रही हैं। इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय तो पार्टी जाने, कौन चुनाव लड़ेगा? ये पार्टी संसदीय बोर्ड तय करेगा, लेकिन फिलहाल इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।
