आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 25 अगस्त 2023 LIVE: उत्तर प्रदेश में स्कूल शिक्षा महानिदेशालय ने स्वच्छता पखवाड़े का एक से 15 सितंबर तक शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत चेहल्लुम और जन्माष्टमी में भी स्कूल खोले जाएंगे। बिहार में जीतनराम मांझी ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। वहीं, राजस्थान के जयपुर में बिजली संकट गहराता जा रहा है। हफ्ते में 2 दिन शाम 7 से सुबह 5 बजे तक उद्योग बंद रहने की बातें कही जा रही हैं। इन खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :
- यूपी के बहुचर्चित कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में उम्रकैद काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमिता त्रिपाठी को शासन ने रिहा करने का फैसला लिया है। ये निर्णय जेल में दोनों के अच्छे आचरण को देखते हुए लिया गया है।
- यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को देखते हुए भूमि खरीद समेत अन्य प्रक्रियाओं को धरातल पर उतारने की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके अलावा प्रयागराज में बची राशि को संभल में उपयोग में लाया जाएगा।
- उत्तर प्रदेश में एक से 15 सितंबर स्कूल शिक्षा महानिदेशालय ने स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इसीलिए प्रदेश के सभी स्कूलों की छुट्टियों को 15 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है।
- यूपी के संभल जिले में तेजी से डेंगू पांव पसार रहा है। यहां अब तक डेंगू से चार की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग बीमार हैं।
- बिहार में जीतनराम मांझी ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा- 'बिहार में अपराध रोकने को लेकर सिर्फ वादे किए जा रहे हैं कि किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा, जबकि प्रदेश में कोई सॉलिड कम नहीं हो रहा है।'
- बिहार के समस्तीपुर में चलती गाड़ी में 16 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप की घटना का खुलासा हुआ है। दरिंदों ने 3 किलोमीटर तक किशोरी का रेप किया। उसके बाद उसे सड़क किनारे अर्धनग्न स्थिति में फेंक दिया।
- चारा घोटाले में आरोपी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने वाली CBI की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 18 अगस्त को झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की गई थी, जिस कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी।
- राजस्थान की राजधानी जयपुर में इन दिनों बिजली संकट से लोग बेहाल हैं। बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन भी लगातार जारी है। इसी को देखते हुए शाम 7 से सुबह 5 बजे तक दो दिन उद्योग बंद रहने की बात कही जा रही है।
- राजस्थान हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि अब प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन में एक साथ चुनाव होंगे। ये चुनाव दिसंबर के दूसरे सप्ताह के शुक्रवार में ही होंगे और शनिवार को काउंटिंग होगी।
- राजस्थान के उदयपुर की पॉक्सो कोर्ट ने 6 साल की मासूम बच्ची से रेप करने आरोप में पिता को एक लाख रुपए के जुर्माना और अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है।
