शहर

शहर के ताज़ा समाचार, 22 अगस्त 2023: आज तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचेंगे संघ प्रमुख भागवत, बिहार में बारिश के आसार

शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar News) 22अगस्त 2023 LIVE: खबरों की इस नई कड़ी में हम आपको बताएंगे उत्‍तर प्रदेश, बिहार और राजस्‍थान की प्रमुख व बड़ी खबरें। ये हैं आज की ताजा खबरें :

Image

शहरों के ताजा समाचार।

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 19 अगस्त 2023 LIVE: उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी विवाद में बड़ा अपडेट सामने आया है। एएसआई सर्वे के बीच आज जिला जज ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी के मुकदमों की सुनवाई करेंगे और हिंदू प्रतीक चिह्नों की सुरक्षा पर बहस होगी। बिहार में चारा घोटाले के आरोप में घिरे लालू प्रसाद यादव ने जमानत रद्द करने वाली याचिका का विरोध करते हुए कहा है कि, सीबीआई असंतुष्‍ट है इसलिए विरोध कर रही है। वहीं, देश के उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्‍थान के चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। इसके अलावा इन राज्‍यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :

  • आज तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा आ रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत सबसे कई पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। बैठक में वे आगामी चुनौतियों से निपटने के बारे में चर्चा करेंगे।
  • वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में आज सर्वे का 19वां दिन है। आज कोर्ट में हिन्‍दू प्रतीक चिह्नों पर भी सुनवाई होगी।
  • यूपी में महानिदेशक स्‍कूल शिक्षा कार्यालय की ओर से 23 अगस्‍त की शाम स्‍कूल खोलने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, सरकार ने सभी बच्‍चों को चंद्रयान का लाइव टेलीकास्‍ट दिखाने का आदेश दिया है।
  • यूपी की योगी सरकार ने चुनाव से पहले नगरीय निकायों में विभिन्न संवर्गों के रिक्त 1339 पदों को भरने की तैयारी कर ली है। इनमें संवर्गों में से 920 पद सीधी भर्ती और 419 पद पदोन्नति से भरे जाने हैं।
  • बिहार के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कहा गया है कि, 22 से 26 अगस्त तक काफी तेज वर्षा का अनुमान है। वहीं, आज पश्चिमी चंपारण व किशनगंज समेत नौ जिलों तेज वर्षा की संभावना है।
  • बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर ने गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली है। घटना के पीछे कारण बताया गया है कि, पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
  • बिहार में प्रदेश सरकार ने पूर्णिया यूनिवर्सिटी को बड़ा तोहफा दिया है। विश्वविद्यालय को करेंट फाइनेंशियल ईयर में वेतन भुगतान के लिए 57 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
  • राजस्‍थान के शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने जांच के दौरान राजस्‍थान लोकसेवा आयोग (RPSC) के एजेंट व पूर्व सदस्‍यों की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है।
  • उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ पहुंच रहे हैं। यहां आने के बाद वे सबसे पहले शिक्षक के घर जाएंगे और सैनिक स्‍कूलों की यादें ताजा करेंगे।
  • राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में मानसरोवर में द्रव्‍यवती रिवर फ्रंट के पास नए सिटी पार्क के सामने कांग्रेस का मुख्‍यालय बनने जा रहा है। कॉरपोरेट पार्क जैसी इस बिल्डिंग में जिम, लाइब्रेरी व कैफेटेरिया जैसी कई सुविधाएं होंगी।
Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article