शहर

शहर के ताज़ा समाचार, 21 अगस्त 2023: आज अलीगढ़ में होंगे शाह और योगी, राजस्थान में CRPF जवान का राजकीय तरीके से अंतिम संस्कार

शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar News) 21 अगस्त 2023 LIVE: खबरों की इस नई कड़ी में हम आपको बताएंगे उत्‍तर प्रदेश, बिहार और राजस्‍थान की प्रमुख व बड़ी खबरें। ये हैं आज की ताजा खबरें :

Image

शहरों के ताजा समाचार।

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 21 अगस्त 2023 LIVE: उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर हिन्‍दू गौरव दिवस का आयोजन किया गया है। आज इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ, दोनों डिप्‍टी सीएम समेत कई मंत्री शामिल होंगे। राजस्‍थान के रींगस में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर गड्ढे में बाइक के गिरने से युवक की दर्दनक मौत हो गई, परिवार ने बताया है कि एक महीने पहले उसका फायरमैन के पद पर चयन हुआ था। वहीं, बिहार के कई हिस्‍सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी यहां धरती सूख ही रही है। इसके अलावा इन राज्‍यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :

  • यूपी के अलीगढ़ में हिन्‍दू गौरव दिवस और शाह-योगी के दौरे के चलते यातायात व्‍यवस्‍था में आज बदलाव किया गया है। इसके अलावा आज जिले में कई स्‍कूलों के बंद होने की बात कही जा रही है।
  • कोटा-पटना एक्सप्रेस में मथुरा जा रहे 90 लोगों के दल में अचानक से कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। इसमें दो की मौत हो गई और छह की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।
  • आज शाम करीब चार बजे गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उसके बाद वे नगर निगम की 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो रोड स्वीपिंग मशीन वाली गाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे।
  • सुपरस्‍टार रजनीकांत ने अयोध्‍या पहुंचकर निर्माणाधीन राममंदिर को देखा और उसके बाद उन्‍होंने रामलला के दर्शन भी किए। गर्भगृह के सामने आते ही रजनीकांत भावविभोर हो गए और कुछ पलों तक रामलला की छवि को निहारते रहे।
  • राजस्थान की गहलोत सरकार ने प्रशासनिक हलके में बड़ा फेरबदल किया है। दरअसल, कार्मिक विभाग ने 27 आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं।
  • राजस्‍थान में 40 से 60 रुपए किलो में वो टमाटर बिक रहा है जो कि कुछ समय पहले 120 से 150 रुपए किलो बिक रहा था। हालांकि और भी कई सब्जियों के दामों में गिरावट आई है।
  • झारखंड में तैनात सीआरपीएफ जवान के सुसाइड करने के बाद उनका राजकीय तरीके से अंतिम संस्‍कार किया गया। उनको गार्ड ऑफ ऑर्नर देकर 11 तोपों की सलामी दी गई।
  • बिहार के कुछ हिस्‍सों में आज भी तेज बारिश ही आशंका जताई गई है। हालांकि पिछले सप्‍ताह के रिकॉर्ड को देखते हुए इस बार धरती के सूखे रहने की ही आशंका है।
  • बिहार में राज्‍य सरकार ने दावा किया है कि, केंद्र सरकार की अनदेखी के कारण गरीबों को पक्का आवास नहीं मिल पा रहा। वहीं, केंद्र सरकार व भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, राज्‍य सरकार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमएवाइजी) लागू करने में विफल रही है।
  • बिहार के भागलपुर में कोचिंग संचालक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा ने महिला थाने में केस की अर्जी दी है। पीड़िता का आरोप है कि, कोचिंग पढ़ने जाने के दौरान संचालक ने उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की।
Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article